Breaking News

बिल्सी: अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हृदेश कठेरिया ने समाधान दिवस में फरियादियों की सुनवाई की

Spread the love


बिल्सी। कोतवाली परिसर में शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हृदेश कठेरिया ने समाधान दिवस कार्यक्रम में पहुंचकर फरियादियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी समाधान करना है।
कार्यक्रम में भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, आपसी मारपीट, रास्ते के विवाद, लेन-देन से जुड़े मामले तथा अन्य सामाजिक समस्याओं के लिए बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। इस प्रकार के समाधान दिवस से पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास मजबूत होता है और छोटे विवादों के समय रहते समाधान होने से बड़े अपराधों पर भी अंकुश लगता है।
इस अवसर पर 10 लोगों ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं, लेकिन मौके पर कोई भी शिकायत पूरी तरह निस्तारित नहीं हो सकी। कार्यक्रम में क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य समेत सभी उप निरीक्षक मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फायरिंग में सिपाही घायल, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली; भैंस, नकदी और तमंचा बरामद

Spread the loveभैंस लूट और चोरी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार फायरिंग में सिपाही …

error: Content is protected !!