Breaking News

महिला कोटेदार से जातिसूचक गाली-गलौज का आरोप, 24 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा, सीओ कर रहे जांच

Spread the love

बदायूं।
जिला बदायूं के थाना मुजरिया क्षेत्र के गांव कोल्हाई में महिला राशन कोटेदार के साथ गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों से अपमान करने का मामला सामने आया है। घटना के 24 दिन बाद एसएसपी बदायूं के आदेश पर मुजरिया पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी सहसवान द्वारा की जा रही है।
कोल्हाई निवासी नेत्रपाल सिंह सैलानी ने मुजरिया थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 15 दिसंबर को सरकारी राशन की दुकान पर राशन वितरण किया जा रहा था। उसी दिन गांव का ही रहने वाला रायसिंह पुत्र सियाराम राशन लेकर गया था। आरोप है कि अगले दिन 16 दिसंबर की दोपहर रायसिंह दुकान पर पहुंचा और राशन कम देने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगा।
इसी दौरान राशन दुकान के पास ही रहने वाला सतेंद्र सिंह पुत्र सोहनपाल सिंह भी मौके पर पहुंच गया और सड़क पर खड़े होकर नेत्रपाल सिंह सैलानी की पत्नी संतोष कुमारी, जो कि महिला कोटेदार हैं, के साथ गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि सतेंद्र सिंह ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर महिला को अपमानित किया।
पीड़ित की तहरीर पर एसएसपी बदायूं के आदेश के बाद मुजरिया पुलिस ने आरोपी रायसिंह और सतेंद्र सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सहसवान ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय में अपनी पैठ होने की बात कहकर खुलेआम धमकियां दे रहे हैं, जिससे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। पीड़ित परिवार ने निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विकास और सुशासन में बदायूं जिला पंचायत प्रदेश में अव्वल, केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई

Spread the loveअमर प्रभात ब्यूरो बदायूं। उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर बदायूं …

error: Content is protected !!