Breaking News

मकर संक्रान्ति पर 15 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश, शासन ने जारी किया आदेश

Spread the love


संवाददाता
उत्तर प्रदेश शासन ने मकर संक्रान्ति के अवसर पर अवकाश को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन अनुभाग, उत्तर प्रदेश शासन की विज्ञप्ति संख्या-671/तीन-2025-39(2)/2016 दिनांक 17 नवम्बर, 2025 द्वारा वर्ष 2026 के लिए घोषित अवकाशों की सूची में आंशिक संशोधन किया गया है।
पूर्व में वर्ष 2026 के लिए निर्बन्धित अवकाशों की सूची में क्रमांक-2 पर मकर संक्रान्ति के अवसर पर दिनांक 14 जनवरी, 2026 (बुधवार) को निर्बन्धित अवकाश घोषित किया गया था। शासन स्तर पर सम्यक विचारोपरान्त अब यह निर्णय लिया गया है कि मकर संक्रान्ति के अवसर पर दिनांक 14 जनवरी के स्थान पर दिनांक 15 जनवरी, 2026 (गुरुवार) को निगोशिएबुल इन्स्ट्रुमेन्ट एक्ट, 1881 के अंतर्गत सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाएगा।
शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार मकर संक्रान्ति के पावन पर्व पर 15 जनवरी, 2026 (गुरुवार) को समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस निर्णय के साथ ही सामान्य प्रशासन अनुभाग की 17 नवम्बर, 2025 की पूर्व विज्ञप्ति को उक्त सीमा तक संशोधित माना जाएगा।
शासन के इस निर्णय से कर्मचारियों एवं आमजन में संतोष देखा जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!