Breaking News

उझानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट में तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

बदायूं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना उझानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
थाना उझानी पुलिस द्वारा आज दिनांक 12 जनवरी 2026 को मु0अ0सं0 04/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट से संबंधित अभियुक्त 1- जसवीर पुत्र वेदराम उम्र 38 वर्ष, 2- लटूरी पुत्र वेदराम उम्र 42 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम सैंधा थाना भमौरा जिला बरेली तथा 3- कलक्टर पुत्र मेकू कश्यप निवासी मोहल्ला सहवाजपुर कस्बा व थाना सहसवान जनपद बदायूं को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास:
गिरफ्तार अभियुक्त जसवीर, लटूरी एवं कलक्टर के विरुद्ध थाना उझानी में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें
मु0अ0सं0 409/2024 धारा 109/3(5)/305(C)/317(2) BNS व 3/25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट,
मु0अ0सं0 407/2024 धारा 305(C) BNS,
मु0अ0सं0 408/2024 धारा 380 IPC,
तथा मु0अ0सं0 04/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट शामिल हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
उप निरीक्षक जुगमेन्द्र सिंह, थाना उझानी बदायूं, मय पुलिस टीम।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी प्रकार सख्ती से जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में होली के अवसर पर प्राचीन शिव शक्ति भवन में बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार

Spread the love अबीर-गुलाल और सुगंधित फूलों से किया गया दिव्य सजावट का आयोजन बिल्सी। …

error: Content is protected !!