Breaking News

एचपी इंस्टीट्यूट में मकर संक्रांति व लोहड़ी का भव्य आयोजन

Spread the love


– संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूँ। आज एचपी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में मकर संक्रांति और लोहड़ी का पर्व बड़े हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत लोहड़ी की अग्नि प्रज्वलन से हुई, जिसमें मूंगफली, रेवड़ी और अन्य पारंपरिक सामग्री अर्पित की गई। परिसर में पूरी तरह उत्सव का माहौल देखने को मिला।
लोहड़ी की अग्नि प्रज्वलन का शुभारंभ संस्थान के निदेशक श्री रजत पटेल ने किया। उनके साथ प्रधानाचार्य डॉ. रितिका चावला और एचपी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के प्रधानाचार्य श्री अरुण कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने छात्रों के साथ मिलकर पर्व की सांस्कृतिक महत्ता साझा की।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक नृत्यों और उमंग से भरे प्रदर्शनों ने दर्शकों का मन मोह लिया और पूरे परिसर को उल्लास से भर दिया।
उत्सव के समापन पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया, जिसे प्रबंधन, शिक्षकगण और छात्रों ने प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया। निदेशक श्री रजत पटेल ने छात्रों को निरंतर उत्साह के साथ लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने की प्रेरणा दी और लोहड़ी व मकर संक्रांति के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य डॉ. रितिका चावला ने सभी को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए छात्रों को संस्थान का नाम वैश्विक पटल पर रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर एचपी इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य संदीप पांडेय एवं उप-प्रधानाचार्य श्री पंकज गुप्ता सहित दोनों संस्थानों के शिक्षक और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे आयोजन और भी गरिमामय बन गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी व डीएम ने किया कछला घाट का निरीक्षण

Spread the loveबदायूँ: 05 जून। डीआईजी पुलिस बरेली अजय साहनी, डीएम अवनीश राय ने कछला …

error: Content is protected !!