Breaking News

बदायूँ : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति का गठन

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूँ। जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी अवनीश राय ने जानकारी दी है कि मा० मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में जिले में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति का गठन किया गया है। समिति की अध्यक्षता जिलाधिकारी करेंगे।
समिति में मुख्य विकास अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी/अपर जिला जनगणना अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी/अपर जिला जनगणना अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी/अपर जिला जनगणना अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी/अपर जिला जनगणना अधिकारी, सहायक निदेशक सूचना सदस्य होंगे। वहीं, अपर जिलाधिकारी वि० एवं रा०/जिला जनगणना अधिकारी को संयोजक के रूप में नामित किया गया है।
अवनीश राय ने बताया कि समिति के मुख्य दायित्वों में जनगणना-2027 की प्रारंभिक तैयारियां, प्रशिक्षण, मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना, जिला जनगणना हस्तपुस्तिका का संचालन, जनसंख्या की गगना, वित एवं उपयोगिता प्रमाण पत्र का प्रबंधन, आंकड़ों के प्रकाशन एवं सारणीकरण आदि कार्य शामिल हैं। समिति का कार्यकाल 01 जनवरी 2026 से 30 जून 2027 तक निर्धारित किया गया है।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य निर्धारित समय में पूरी पारदर्शिता और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराए जाएँ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!