Breaking News

मुजरिया में 57वें श्री रामलीला महोत्सव एवं विराट दंगल की तैयारी पूरी

Spread the love

26 अक्टूबर से होगा भव्य आगाज

अनन्त घोष ब्यूरो

मुजरिया। कस्बा मुजरिया स्थित कृषि इण्टर कॉलेज, अलीगंज मुजरिया चौराहा के तत्वावधान में आयोजित होने वाले 57वें परम्परागत श्री रामलीला महोत्सव एवं विराट दंगल की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यह ऐतिहासिक एवं धार्मिक मेला 26 अक्टूबर से शुरू होकर 03 नवम्बर तक पूरे उत्साह और धूमधाम से चलेगा।
आयोजन समिति के अनुसार, 26 अक्टूबर से प्रतिदिन रात्रि 7:00 बजे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जीवन लीलाओं का मंचन ‘आदर्श रामलीला एवं रासलीला मण्डल, वृन्दावन’ के सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा किया जाएगा। मेले के मुख्य आकर्षणों में 31 अक्टूबर और 01 नवम्बर को दोपहर 11:00 बजे से आयोजित होने वाला दो दिवसीय विशाल कुश्ती दंगल शामिल है, जिसमें उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के नामी पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे।
महोत्सव के अंतिम दिन यानी 03 नवम्बर को सायं 5:00 बजे रावण वध का मंचन होगा, जिसके बाद रात्रि 7:00 बजे भगवान श्री राम का भव्य राजतिलक किया जाएगा। इसी रात 8:00 बजे से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।
मेला संस्थापक स्वर्गीय महावीर सिंह सोलंकी की पावन स्मृति में आयोजित होने वाले इस मेले में पूर्व प्रधान सत्यराम यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। मेले में हजारों श्रद्धालुओं, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों के जुटने की संभावना है। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने और मेले को सफल बनाने की अपील की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हरि सिंह ढिल्लों के समर्थन में विधायक हरीश शाक्य ने शिक्षकों से किया जनसंपर्क

Spread the love23 अक्टूबर को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील, शिक्षकों की …