Breaking News

बदायूँ : विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रमाव पुनरीक्षण 18 जनवरी को

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूँ। अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वैभव शर्मा ने नगर मजिस्ट्रेट बदायूँ, समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र के अनुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रमाव पुनरीक्षण 18 जनवरी 2026 (रविवार) को आयोजित किया जाएगा।
डा. वैभव शर्मा ने बताया कि यह पुनरीक्षण आलेख्य निर्वाचक नामावली के पढ़े जाने के संबंध में किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को समय से सभी कार्यवाहियों को पूरा कराने और निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कड़ा निर्देश दिया है।
उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से पूरी की जाए ताकि निर्वाचन क्षेत्रों की नामावलियों में सभी पात्र व्यक्तियों को शामिल किया जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पत्नी से पारिवारिक विवाद के बाद युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, समझाइश के बाद सकुशल उतारा गया

Spread the loveइस्लामनगर। नगर पंचायत इस्लामनगर में कार्यरत एक निजी सफाई कर्मचारी बुधवार को पारिवारिक …

error: Content is protected !!