Breaking News

आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत

Spread the love

फैजगंज बेहटा। जनपद बदायूँ की सड़कों पर बेलगाम दौड़ते भारी वाहनों की रफ्तार ने एक और युवक की जान ले ली। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुड़िया धुरेकी कस्बे के निकट आलू से लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव दांबरी निवासी 35 वर्षीय अरविंद मिश्रा पुत्र वीरेश मिश्रा शनिवार शाम अपनी बाइक से मुड़िया धुरेकी से घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह कस्बे के पास स्थित केडीएच स्कूल के समीप पहुंचे, तभी सामने से आ रही आलू से भरी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक को सीधी टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि अरविंद मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन आवाज सुनकर दौड़े राहगीरों और ग्रामीणों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
हादसे की खबर मिलते ही अरविंद के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर फैजगंज बेहटा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर चालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हरि सिंह ढिल्लों के समर्थन में विधायक हरीश शाक्य ने शिक्षकों से किया जनसंपर्क

Spread the love23 अक्टूबर को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील, शिक्षकों की …