Breaking News

यूपी बार काउंसिल चुनाव: बिसौली मुंसिफ कोर्ट में पहले चरण का मतदान संपन्न, अधिवक्ताओं में दिखा उत्साह

Spread the love

बिसौली।
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव के पहले चरण में बिसौली मुंसिफ कोर्ट में शुक्रवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही अधिवक्ता अपना मत डालने के लिए कोर्ट परिसर पहुंचने लगे।
सुबह 10 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे तक चला। मुंसिफ कोर्ट में कुल 240 अधिवक्ता मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से पहले दिन 120 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शेष अधिवक्ता 17 जनवरी को होने वाले मतदान में वोट डालेंगे।
मतदान के दौरान कोर्ट परिसर में गहमा-गहमी का माहौल रहा। मुंसिफ कोर्ट के बाहर प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर प्रचार किया और अधिवक्ताओं से समर्थन की अपील की। कड़ाके की ठंड के बावजूद चुनावी चर्चाएं जोरों पर रहीं।
बार काउंसिल चुनाव को लेकर बिसौली के अधिवक्ताओं में खासा जोश और उत्साह देखा जा रहा है।
संवाददाता: गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

“नारी की गरिमा “

Spread the loveसहनशीलता, संघर्ष, गरिमा की कहानी नारी तुमने हर पृष्ठ पर उकेरी है मन …

error: Content is protected !!