

बदायूँ। जिलाधिकारी बदायूँ के आदेशानुसार शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए जनपद में प्री-प्राइमरी से कक्षा 08 तक संचालित सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त और समस्त बोर्डों से संचालित मान्यता प्राप्त विद्यालयों को 16 व 17 जनवरी 2026 को अवकाश रहेगा।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा है कि उक्त आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
अधिकारियों का कहना है कि इस दौरान बच्चों और स्कूल स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। ठंड की वजह से बाहर जाने में परेशानी होने की संभावना को देखते हुए यह अवकाश राहत देने वाला कदम माना जा रहा है।
Budaun Amarprabhat