Breaking News

दिनेश मस्ताना बाल्मीकि बने सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष

Spread the love

मुजरिया। समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र दिवाकर ने संगठन का विस्तार करते हुए मुजरिया चौराहा निवासी दिनेश मस्ताना बाल्मीकि को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।

जारी घोषणा के अनुसार, यह नियुक्ति पार्टी संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से की गई है। संगठन के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और जिलाध्यक्ष आशीष यादव के निर्देशन में जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है।

दिनेश मस्ताना बाल्मीकि के जिला उपाध्यक्ष बनने पर वाल्मीकि समाज और क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके मनोनयन से संगठन को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र दिवाकर का आभार व्यक्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

चोरी की हीरो स्प्लेंडर बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Spread the loveअलापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद भर में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहन …