Breaking News

भाकियू चढ़ूनी का अनिश्चितकालीन धरना 28 जनवरी तक स्थगित, राष्ट्रीय महापंचायत में जाएंगे किसान

Spread the love

बदायूँ।
भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) का मालवीय आवास गृह पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को भी जारी रहा। इस दौरान जिला अध्यक्ष सतीश साहू ने बताया कि 18 और 19 जनवरी को कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में राष्ट्रीय महापंचायत आयोजित की जा रही है, जिसमें बदायूँ से एक प्रतिनिधिमंडल 17 जनवरी की शाम बरेली से रवाना होगा। इसके अलावा इलाहाबाद में भी महापंचायत प्रस्तावित है, इसी कारण धरने को 17 जनवरी से 28 जनवरी तक स्थगित किया जा रहा है।
जिला अध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल को ज्ञापन देकर अवगत करा दिया गया है। 28 जनवरी को पुनः धरना शुरू किया जाएगा और समस्या का समाधान होने तक आंदोलन अनिश्चितकालीन रूप से जारी रहेगा।
धरने की अध्यक्षता कर रहे जिला प्रभारी कृष्ण अवतार ने कहा कि जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं होतीं और जिस जमीन पर अवैध कब्जा हुआ है उसका समाधान नहीं किया जाता, तब तक धरना लगातार चलता रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है।
इसी बीच पीड़ित प्रेमवती और भगवान दास ने बताया कि वे अपनी समस्या को लेकर माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष लखनऊ अथवा गोरखपुर जाकर शिकायत करेंगी, क्योंकि स्थानीय पुलिस प्रशासन उनकी बात नहीं सुन रहा है। भगवान दास ने आरोप लगाया कि विपक्षी पक्ष द्वारा उन्हें केस वापस लेने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने मांग की कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे और पीड़ितों को सुरक्षा प्रदान करे।
धरने में जिला प्रभारी कृष्ण अवतार, नूरुद्दीन, राजेश उपाध्याय, जिला महासचिव बीयीशु दास, भगवान दास, गंगा सिंह, कल्लू, पन्नालाल, पूरन, जोगराज, नारंगीलाल, धनवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ट्रैक्टर उतारते समय हादसा, युवक की दबकर मौत

Spread the loveसहसवान में ट्रक से नया ट्रैक्टर उतारते वक्त पलटा, अस्पताल में डॉक्टरों ने …

error: Content is protected !!