Breaking News

मकर संक्रांति पर अनाथ बच्चों संग मनाया गया जन्मदिन, उपहार पाकर खिल उठे चेहरे

Spread the love

बदायूं।
मकर संक्रांति के पावन पर्व पर बदायूं में सामाजिक सरोकार की एक सराहनीय मिसाल देखने को मिली। यातायात प्रभारी राम लड़ेते राजपूत एवं ब्लूमिंगडेल स्कूल के छात्र नोमान अख्तर ने अनाथ बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया और उनके बीच खुशियां बांटीं।
इस अवसर पर बच्चों को तिल के लड्डू खिलाए गए तथा उन्हें स्वेटर, जर्सी और कुर्सियां भेंट की गईं। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पूरे उत्साह के साथ पर्व का आनंद लिया।
कार्यक्रम में यातायात पुलिस के एसआई नासिर हुसैन, यातायात पुलिस कर्मी कुलदीप सहित अन्य ट्रैफिक पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। इसके साथ ही जिला अपराध निरोधक कमेटी के मीडिया प्रभारी इंतजार हुसैन भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
सभी अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान आती है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अवैध तमंचे व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मूसाझाग पुलिस …