Breaking News

सनातन हिंदू एकता पदयात्रा की सफलता को लेकर हुई बैठक, परिषद ने हरसंभव सहयोग का किया ऐलान

Spread the love

बदायूं।
18 जनवरी को बदायूं के विरुआवाड़ी मंदिर से निकलने वाली सनातन हिंदू एकता पदयात्रा की सफलता को लेकर एक आवश्यक बैठक का आयोजन 32 सिविल लाइन स्थित भारत विकास परिषद की गौरी शाखा के अध्यक्ष वीरेश वाष्णर्ये के आवास पर किया गया।
बैठक में भारत विकास परिषद की ओर से पदयात्रा को तन, मन, जन और धन से सहयोग करने का ऐलान किया गया। परिषद अध्यक्ष वीरेश वाष्णर्ये ने कहा कि यह पदयात्रा हिंदुत्व को मजबूती प्रदान करने वाली सिद्ध होगी। इससे हिंदू समाज संगठित होकर सनातन धर्म की रक्षा के लिए आगे बढ़ेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह यात्रा किसी विशेष जाति या धर्म के विरुद्ध नहीं है, बल्कि सभी सनातनियों को एकजुट करने का प्रयास है। उन्होंने सभी सनातनी बंधुओं से यात्रा में शामिल होने की अपील की।
पदयात्रा के प्रमुख आचार्य पं. श्री मुमुक्षु कृष्ण दद्दा जी महाराज ने बैठक में पदयात्रा की तैयारियों की विस्तार से जानकारी दी। वहीं यात्रा के वरिष्ठ संरक्षक इंजीनियर अनिल शर्मा ने पदयात्रा के दौरान निकलने वाले प्रमुख मार्गों की जानकारी साझा की।
बैठक में उपस्थित लोगों ने पदयात्रा को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर दबतोरी चौकी परिसर में किया गया वृक्षारोपण

Spread the loveदबतोरी -विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दबतोरी चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार के …

error: Content is protected !!