Breaking News

मकर संक्रांति पर सरस्वती शिशु मंदिर में सामाजिक समरसता का संदेश, खिचड़ी सहभोज का आयोजन

Spread the love


बरेली।
नैनीताल मार्ग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सामाजिक समरसता को समर्पित खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के साथ अतिथियों ने सहभागिता कर सामाजिक एकता और भारतीय संस्कृति का संदेश दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह ने मकर संक्रांति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व सनातन धर्म का अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण त्योहार है। सूर्य के धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश के साथ सूर्य उत्तरायण होते हैं और इसे देवताओं के दिवस का आरंभ माना जाता है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति केवल पर्व नहीं, बल्कि धर्म, संस्कृति, प्रकृति और साधना का पवित्र संगम है, जो समाज को सद्भाव और समरसता की प्रेरणा देता है।
खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12 बजे भोजन मंत्र के साथ किया गया, जिसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान विद्यालय परिसर भक्तिमय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण से सराबोर रहा।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी, प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह, रामकिशोर श्रीवास्तव, शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा, नितिन, जगदीश, आसाराम, नीलम मिश्रा, अलका नवीन, साधना शर्मा, प्रियंका सहित संपूर्ण आचार्य परिवार उपस्थित रहा। सभी ने इस आयोजन को सामाजिक समरसता और संस्कारों से जुड़ा सराहनीय प्रयास बताया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीएम ने सराहे फ्यूचर लीडर्स स्कूल के विद्यार्थियों के पर्यावरण संरक्षण मॉडल

Spread the loveविश्व पर्यावरण दिवस पर उझानी में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने प्रदर्शित की …

error: Content is protected !!