Breaking News

भाजपा जनकल्याण मंच ने संदीप सक्सेना को बनाया यूपी प्रदेश सचिव, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

Spread the love

:
अहमदाबाद।
भाजपा जनकल्याण मंच ने उत्तर प्रदेश में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मंच ने श्री संदीप सक्सेना को प्रदेश सचिव, उत्तर प्रदेश के पद पर नियुक्त किया है। श्री सक्सेना वर्तमान में विश्व हिन्दू महासंघ के राष्ट्रीय सह सचिव भी हैं। यह नियुक्ति भाजपा जनकल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक श्री दर्शन आर. शाह द्वारा की गई है।
जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार श्री संदीप सक्सेना की नियुक्ति 15 जनवरी 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। नियुक्ति के साथ ही उन्हें समाज और राष्ट्रहित में संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन ने स्पष्ट किया है कि श्री सक्सेना भाजपा जनकल्याण मंच एवं भारतीय संविधान में निहित मूल्यों और सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। साथ ही वे संगठन के पांच प्रमुख सिद्धांतों—राष्ट्रवाद एवं राष्ट्रीय अखंडता, लोकतंत्र, सकारात्मक पंथ-निरपेक्षता (सर्व धर्म समभाव) और गांधीवादी समाजवाद (सामाजिक व आर्थिक विषयों में)—को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि श्री संदीप सक्सेना पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे और उत्तर प्रदेश में संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी वृद्ध आश्रम में होली पर्व पर हवन कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबिल्सी वृद्ध आश्रम में होली पर्व पर हवन कार्यक्रम आयोजित ऋषि आश्रम शुभ …

error: Content is protected !!