Breaking News

कादर चौक क्षेत्र में मंदिर से चोरी, सीमेंट-सरिया व पूजा सामग्री ले गए चोर

Spread the love

कादर चौक (बदायूं)।
थाना कादर चौक क्षेत्र के एक गांव निवासी राजेश्वरी पत्नी डोरी लाल ने मंदिर से चोरी की घटना को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़िता के अनुसार उन्होंने कादर चौक क्षेत्र में जाहरवीर बाबा के निकट एक मंदिर का निर्माण कराया था, जिसमें निर्माण सामग्री रखी हुई थी। 16 जनवरी 2026 को अज्ञात चोर मंदिर परिसर से 5 बोरी सीमेंट, करीब 5 कुंटल सरिया, माता रानी का श्रृंगार एवं घंटे चोरी कर ले गए।
घटना की जानकारी होने पर पीड़िता ने थाना कादर चौक में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हाईवे किनारे पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, पहचान नहीं

Spread the loveबिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव अजनाबर मोड़ के पास मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे किनारे शनिवार …