Breaking News

बदायूँ में मतदाता सूची के शुद्धिकरण हेतु विशेष अभियान 17 जनवरी से 1 फरवरी तक

Spread the love

बदायूँ। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अवनीश राय ने जानकारी दी कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा निर्गत अधिसूचना (संशोधन) के क्रम में 23 दिसंबर 2025 को आलेख्य प्रकाशन के बाद प्राप्त दावे/आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त हस्तलिखित पाण्डुलिपियाँ तैयार करने, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करने और सम्भावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन/निस्तारण की कार्यवाही 07 जनवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक की जाएगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण हेतु विशेष अभियान तिथियाँ 17 जनवरी 2026 (शनिवार), 18 जनवरी 2026 (रविवार), 31 जनवरी 2026 (शनिवार) तथा 01 फरवरी 2026 (रविवार निर्धारित की गई हैं। इन तिथियों में जनपद की सभी तहसीलों की ग्राम पंचायतों में नियुक्त बीएलओ अपने-अपने मतदेय स्थलों पर पूर्वाह्न 11:00 बजे से सांय 04:00 बजे तक उपस्थित रहकर सम्बन्धित डुप्लीकेट निर्वाचक नामावली पढ़कर सुनाएँगे तथा नियमानुसार कार्यवाही करेंगे।
इसके अलावा, जनपद बदायूँ के जिन विद्यालयों, इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज और अन्य कार्यालयों में मतदेय स्थल स्थापित हैं, वे 17, 18, 31 जनवरी और 01 फरवरी को खुले रहेंगे, ताकि मतदाता सूची का शुद्धिकरण सुचारू रूप से किया जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी व डीएम ने किया कछला घाट का निरीक्षण

Spread the loveबदायूँ: 05 जून। डीआईजी पुलिस बरेली अजय साहनी, डीएम अवनीश राय ने कछला …

error: Content is protected !!