Breaking News

बाबा इंटरनेशनल स्कूल में वसंत पंचमी हर्षोल्लास से मनाई, पीली छटा में सजा परिसर

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल।
बिल्सी। नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में वसंत पंचमी का पर्व कक्षा पी.जी. से के.जी. तक के नन्हे विद्यार्थियों के साथ अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय का वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण नजर आया।
वसंत पंचमी के पावन अवसर पर सभी विद्यार्थी और शिक्षक पीले रंग की वेशभूषा में विद्यालय पहुँचे, जिससे पूरा परिसर पीली आभा से जगमगा उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, विद्यालय निदेशिका साधना वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन, तिलक एवं माल्यार्पण कर किया। इस दौरान विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, ज्ञान और सद्बुद्धि की कामना की गई।
कार्यक्रम में नन्हे विद्यार्थियों के लिए वसंत पंचमी से जुड़ी विभिन्न रचनात्मक और मनोरंजक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति, पर्वों के महत्व और आपसी सहयोग की भावना से परिचित कराया गया।
इस अवसर पर विद्यालय में अभिभावकों की भी विशेष उपस्थिति रही। वसंत पंचमी को शुभ दिन मानते हुए कई अभिभावकों ने अपने बच्चों का विद्यालय में प्रवेश भी कराया, जिससे विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल बना रहा।
विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि वसंत पंचमी माँ सरस्वती के जन्मदिन के रूप में मनाई जाती है और यह पर्व ज्ञान, बुद्धि एवं सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है। वहीं प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने बताया कि वसंत पंचमी वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है और देवी सरस्वती संगीत, ज्ञान व कला की अधिष्ठात्री देवी हैं। उन्होंने छात्रों से परिश्रम और लगन के साथ शिक्षा ग्रहण कर लक्ष्य प्राप्त करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित अभिभावकों को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!