Breaking News

बिल्सी में अरिहंत वृक्षारोपण समिति ने 125 जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर दिलाई गर्माहट

Spread the love

बिल्सी। उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के उपनगर बिल्सी में शुक्रवार को शाहबाद-कछला हाईवे स्थित जैन मंदिर पदमांचल पर अरिहंत वृक्षारोपण सामाजिक सेवा समिति द्वारा ठंड से राहत देने के उद्देश्य से 125 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। इस कार्यक्रम का आयोजन समाजसेविका शालिनी जैन के नेतृत्व में किया गया।
मुख्य अतिथि ट्री मैन प्रशांत जैन, जैन समाज के अध्यक्ष मृगांक जैन और मानसी जैन ने कहा कि समाज के साधन-संपन्न लोगों को आगे आकर ऐसे सेवा कार्यों में सहभागिता करनी चाहिए, ताकि ठंड के मौसम में गरीब और असहाय लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास भी जरूरतमंदों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि अरिहंत वृक्षारोपण सामाजिक सेवा समिति लगातार सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य करती आ रही है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी और संतोष झलक रहा था।
इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष प्रशांत जैन, रमेश बाबू शर्मा, कवि विष्णु असावा, देव ठाकुर, अमन वार्ष्णेय, टिंकू गुप्ता, टीटू यादव, रचना देसवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत जल एवं ऊर्जा संरक्षण पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबरेली, 1 जून 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर …

error: Content is protected !!