Breaking News

शिशु शिक्षा सदन जूनियर हाई में बसंत पंचमी पर मां सरस्वती का हवन और पूजन

Spread the love

बिल्सी। अटल चौक के पास स्थित शिशु शिक्षा सदन जूनियर हाई में शुक्रवार को बसंत पंचमी के पावन अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक रजनीश शर्मा ने प्रधानाचार्य और समस्त स्टाफ के साथ मिलकर ज्ञान की देवी मां सरस्वती का हवन और पूजन बड़े उत्साह के साथ संपन्न कराया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को भी मां सरस्वती के पूजन विधि और महत्व के बारे में समझाया गया। प्रबंधक रजनीश शर्मा ने कहा कि मां सरस्वती का पूजन हमारे जीवन में बुद्धि, ज्ञान और विवेक के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
यह विधिवत् हवन आचार्य आशीष वशिष्ठ जी द्वारा विधि-विधान के अनुसार संपन्न कराया गया, जिसमें बच्चों और स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम ने विद्यालय परिसर को आध्यात्मिक वातावरण से भर दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम योगी से मिले विधायक महेश गुप्ता, पार्क, स्कूल और फायर स्टेशन समेत कई मांगें रखीं

Spread the loveबदायूं शहर में सार्वजनिक पार्क बनाने व ग्रामीण क्षेत्रों में नए राजकीय हाईस्कूल …

error: Content is protected !!