Breaking News

यूपी में बदलेगा मौसम का मिज़ाज: 72 घंटे तक बादल, बारिश और कोहरे का अलर्ट, 1 फरवरी को तेज हवाएं

Spread the love

लखनऊ। प्रदेश में मौसम का मिज़ाज एक बार फिर बदलने जा रहा है। अगले 72 घंटे तक उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बादल, बारिश, कोहरा और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश की संभावना है, जबकि पूर्वी यूपी में घने कोहरे के कारण दृश्यता घटकर 100 से 500 मीटर तक सिमट सकती है।
1 फरवरी को प्रदेश के कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। इससे ठंड का असर और बढ़ सकता है। हालांकि अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम सामान्य बना रह सकता है, लेकिन कुशीनगर, महराजगंज समेत कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। सुबह के समय कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है, खासकर सड़क और रेल यात्रियों के लिए।
प्रदेश के कुछ जिलों में आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, वहीं कई इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने साफ कहा है कि बारिश, कोहरा और तेज हवाओं का डबल असर देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग ने यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर सुबह और देर रात के समय सफर करने वालों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जैन संत बालाचार्य अभिनंदन सागर जी का बिल्सी में मंगल प्रवचन

Spread the loveबिल्सी। बिसौली रोड स्थित श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र पद्मांचल …

error: Content is protected !!