Breaking News

एसकेएलएम पब्लिक स्कूल में गंगा स्वच्छता को लेकर हुई विविध प्रतियोगिताएं

Spread the love


बिल्सी | संवाददाता: गोविंद देवल
बिल्सी-सोत नदी के किनारे सतेती–वजीरगंज मार्ग पर स्थित एसकेएलएम पब्लिक स्कूल में जिला गंगा समिति एवं सामाजिक वानिकी प्रभाग बदायूं के तत्वावधान में गंगा स्वच्छता को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल रखने के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
आयोजन के अंतर्गत रंगोली, निबंध, पोस्टर मेकिंग एवं क्विज प्रतियोगिताएं कराई गईं, जिनमें विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने यह संदेश दिया कि किस प्रकार गंगा को साफ और स्वच्छ रखा जा सकता है। निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने गंगा स्वच्छता के लिए किए जाने वाले प्रयासों पर अपने विचार व्यक्त किए, जबकि पोस्टर मेकिंग के जरिए गंगा की स्वच्छता को जीवन के लिए आवश्यक बताया गया।
विद्यालय के डायरेक्टर पी.डी. सिंह ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई और गंगा को स्वच्छ रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य रजनी शर्मा ने कहा कि गंगा हमारी मां है और उसे स्वच्छ रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से एक-दूसरे को जागरूक कर गंगा स्वच्छता अभियान को मजबूत करने की अपील की।
जिला परियोजना अधिकारी अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि प्रतियोगिताओं में सफल रहे सभी बच्चों को 1 फरवरी को जिलाधिकारी बदायूं द्वारा प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इसी दिन गंगा महाआरती एवं दीप उत्सव का भी आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में एमडी डॉ. निधि सिंह, कोऑर्डिनेटर उपदेश कुमार, वीना सिंह, रंजीत सिंह, कमलेश कुमारी, अनम सैफी, शिवि चौहान, अजय प्रताप, सपना माहौर, शानू सिंह, शालू शंखधार, वीना कुमारी, कंचन तोमर, शिल्पी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षक दिवस पर साधना चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को बांटा भोजन और सामान

Spread the loveग्रेटर नोएडा। शिक्षक दिवस एवं कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर साधना चैरिटेबल ट्रस्ट …