Breaking News

माघ मेला-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम ने कछला घाट का किया निरीक्षण, सुरक्षा व यातायात पर दिए सख्त निर्देश

Spread the love

बदायूँ | संवाददाता
माघ मेला-2026 की तैयारियों के मद्देनजर जिलाधिकारी अवनीश राय ने कछला घाट स्थित गंगा पुल के दोनों छोरों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि माघ पूर्णिमा के अवसर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए कछला घाट पहुंचते हैं, ऐसे में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पुल के दोनों ओर यातायात के सुचारु संचालन, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा संकेतक (साइन बोर्ड) लगाए जाने के निर्देश दिए।
डीएम ने बताया कि गंगा स्नान के दौरान विभिन्न घाटों पर प्रथम पाली रात्रि 2 बजे से प्रातः 10 बजे तक तथा द्वितीय पाली प्रातः 10 बजे से स्नान समाप्ति तक मजिस्ट्रेटों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। सभी नामित मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर कानून-व्यवस्था, यातायात, स्वच्छता, भीड़ नियंत्रण एवं आपात स्थितियों पर विशेष नजर रखें और पुलिस व अन्य विभागों से समन्वय बनाए रखें।
उन्होंने पुलिस, प्रशासन एवं मेला आयोजन से जुड़े अधिकारियों को घाट क्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, अस्थायी शौचालय, पेयजल, चिकित्सा सुविधा एवं अग्निशमन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल, गोताखोर एवं मेडिकल टीम की तैनाती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि माघ मेले से संबंधित सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर ली जाएं।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रमजान के तीसरे जुमा की नमाज अकीदत के साथ अदा मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़, मुल्क की तरक्की और अमन-चैन की मांगी दुआ

Spread the loveसंवाददाता : गोविंद देवल बदायूं। पवित्र रमजान माह के तीसरे जुमा पर शुक्रवार …

error: Content is protected !!