Breaking News

स्व. बनवारी सिंह यादव की 77वीं जयंती पर बदायूं में श्रद्धांजलि गोष्ठी, सांसद आदित्य यादव ने योगदान को किया नमन

Spread the love

बदायूं | संवाददाता: गोविंद देवल
समाजवादी आंदोलन के स्तंभ, कर्मठ संगठनकर्ता एवं जनप्रिय नेता स्वर्गीय बनवारी सिंह यादव जी की 77वीं जयंती के अवसर पर बदायूं में श्रद्धांजलि गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए बदायूं के माननीय सांसद आदित्य यादव ने स्व. बनवारी सिंह यादव के सामाजिक, राजनीतिक एवं संगठनात्मक योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सांसद आदित्य यादव ने कहा कि स्व. बनवारी सिंह यादव का जीवन इस बात का सजीव उदाहरण है कि राजनीति सत्ता का नहीं, बल्कि सेवा, संघर्ष और सिद्धांतों का संकल्प है। वे अनुशासन, समय पालन और जिम्मेदारी की मिसाल थे, जिन्होंने अपने संस्कारों से पूरे संगठन को मजबूती प्रदान की।
उन्होंने कहा कि स्व. बनवारी सिंह यादव ने अपना संपूर्ण जीवन बदायूं की जनता की निःस्वार्थ सेवा में समर्पित कर दिया। गांवों, कस्बों, खेत-खलिहानों और बाजारों तक वे हर वर्ग की समस्याओं से जुड़े रहे। गरीबों, किसानों, मजदूरों, नौजवानों और वंचित समाज के अधिकारों के लिए वे सदैव संघर्षरत रहे।
माननीय सांसद ने कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व में समाजवादी पार्टी ने संगठनात्मक रूप से नई ऊंचाइयों को छुआ। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास भरने और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में उनका योगदान अविस्मरणीय रहा। वे कहा करते थे कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली पूंजी है, जिसे उन्होंने अपने आचरण से सिद्ध किया।
उन्होंने यह भी कहा कि जब-जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी, तब-तब श्रद्धेय नेताजी स्व. मुलायम सिंह यादव के मार्गदर्शन में स्व. बनवारी सिंह यादव ने बदायूं की ओर से सरकार में प्रभावी नेतृत्व किया। सत्ता में रहते हुए भी उनकी सादगी, सरलता और जनता से सीधा संवाद उनकी पहचान रही। विपक्ष में रहते हुए भी उन्होंने कभी अपने कार्यकर्ताओं का साथ नहीं छोड़ा और हर चुनौती का डटकर सामना किया।
अपने संबोधन के अंत में सांसद आदित्य यादव ने कहा कि स्व. बनवारी सिंह यादव जी को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि समाजवादी विचारधारा को और मजबूत किया जाए, संगठन को सशक्त बनाया जाए और बदायूं सहित पूरे प्रदेश की जनता के हक, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ी जाए।
श्रद्धांजलि गोष्ठी में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आशीष यादव, सहसवान विधायक ब्रजेश यादव, शेखुपुर विधायक हिमांशु यादव, पूर्व विधायक आर.के. शर्मा, पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, पूर्व विधायक भूपेंद्र सिंह, पूर्व विधायक राजेश यादव, सुरेश पाल चौहान, फखरे अहमद शोबी, खजाना देवी, सुनीता पाल, उदयवीर शाक्य, सुनील यादव, सुरेंद्र यादव, सुरेंद्र सागर, रजनीश गुप्ता, रचित गुप्ता, लड्डन मियां, अशोक यादव, सतीश यादव, पीयूष रंजन, सतीश प्रेमी, मोहर सिंह पाल, राजेंद्र गुरु, चंद्रकेश गुरु, सुभलेश यादव सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ग्राम प्रधान उन्मुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न शिक्षा के क्षेत्र में मिलकर काम करने का आह्वान

Spread the love संवाददाता : गोविंद देवल कादरचौक। असरासी स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बेसिक …

error: Content is protected !!