Breaking News

बिल्सी में हनुमान मंदिरों में हुआ भव्य श्रृंगार, जय बजरंग बली के जयकारों से गूंजा नगर

Spread the love

बिल्सी | संवाददाता गोविंद देवल
नगर के तहसील रोड स्थित श्री बालाजी भक्ति धाम पर शनिवार को हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर वेदमंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ विशेष अनुष्ठान संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने सर्वप्रथम महाराज का दुग्धाभिषेक, पुष्पाभिषेक और चंदन लेपन किया। इसके बाद लाल व पीले वस्त्र, ताम्राभूषण और विविध पुष्पमालाओं से हनुमान जी को अलंकृत किया गया।
श्रृंगार दर्शन के दौरान पूरा धाम जय बजरंग बली के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। भक्तों ने बताया कि यहां प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को बाबा का भव्य श्रृंगार कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम के समापन पर आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया।
इधर, मोहल्ला संख्या चार सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में महंत संजय शर्मा ने बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया। वहीं गुधनी-खौंसारा स्थित बलदेव धाम एवं बंबा चौराहा स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने बाबा को चोला अर्पित कर विशेष श्रृंगार किया और पूजा-अर्चना की।
शनिवार को नगर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा, जहां बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू सुबह 7 बजे से शुरू हुई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, वेबसाइट और मोबाइल ऐप से होंगे पंजीकरण

Spread the loveसंवाददाता : गोविंद देवल देहरादून। चारधाम यात्रा-2026 को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां …

error: Content is protected !!