Breaking News

राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश 3 से 6 फरवरी तक बदायूं प्रवास पर, 7 को एटा जाएंगे

Spread the love

बदायूं | संवाददाता
उत्तर प्रदेश सूचना आयोग से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मा० राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश 3 फरवरी से 6 फरवरी 2026 तक जनपद बदायूं के प्रवास पर रहेंगे। वे 3 फरवरी (मंगलवार) को प्रातः 9 बजे अपने सुरक्षाकर्मी सुमित कुमार के साथ पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस बदायूं पहुंचेंगे। इस दौरान वे अपने स्टाफ के साथ गेस्ट हाउस में ही ठहरेंगे।
प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि 7 फरवरी (शनिवार) को मा० राज्य सूचना आयुक्त अपने निवास जनपद बदायूं से दोपहर 3 बजे निजी वाहन संख्या UP 24 AV 6661 (सफेद स्कॉर्पियो) से कासगंज होते हुए सायं 5 बजे सर्किट हाउस एटा पहुंचेंगे। वहां अल्प विश्राम के उपरांत वे जनपद एटा में आयोजित एक समारोह में प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम के समापन के बाद मा० राज्य सूचना आयुक्त रात्रि 9 बजे एटा से प्रस्थान कर रात्रि 11 बजे बदायूं अपने आवास पर पहुंचेंगे।
प्रेस विज्ञप्ति में जिलाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि राज्य सूचना आयुक्त के स्तर के अनुरूप उनके तथा उनके स्टाफ के प्रवास, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!