Breaking News

कादरचौक-बदायूं मार्ग पर पिकअप की टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

Spread the love

कादरचौक | विकासखंड कादरचौक के कादरचौक और बदायूं के मध्य शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में थाना जरीफनगर क्षेत्र के वोयस गांव के 26 वर्षीय सुदेश पुत्र सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार मोहित पुत्र राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची कादरचौक पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा। वहीं, मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने पिकअप को भी पकड़ लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
युवक की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के साथ कानूनी कार्रवाई कर रही है।
— बदायूं अमर प्रभात प्रतिनिधि: शिव प्रताप सिंह, संवाददाता कादरचौक


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पूर्व छात्र परिषद ने ‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

Spread the love बदायूं। आज विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर स्थानीय विद्यालय में …

error: Content is protected !!