Breaking News

बाबा इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी आयोजित, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा

Spread the love

बिल्सी | आज बाबा इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में कक्षा पीजी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के अभिभावक विद्यालय परिसर में उपस्थित रहे। इस दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ छात्र-छात्राओं की प्रगति व प्रदर्शन रिपोर्ट साझा की तथा घर पर बच्चों के अध्ययन में सहयोग करने को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
बैठक के दौरान अभिभावकों को अपने बच्चों की शैक्षिक स्थिति, उनकी क्षमताओं और कमियों को समझने का अवसर मिला। साथ ही भविष्य की योजनाओं, अनुशासन और बच्चों के मानसिक व व्यवहारिक विकास को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों और शिक्षकों के बीच समन्वय को मजबूत करना तथा बच्चों के शैक्षिक, मानसिक और नैतिक विकास को सुनिश्चित करना रहा। वक्ताओं ने कहा कि बदलते सामाजिक परिवेश में बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ संस्कार देना भी अत्यंत आवश्यक है।
विद्यालय के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने कहा कि विद्यालय का लक्ष्य एक सहयोगी और समावेशी शिक्षण वातावरण तैयार करना है, जिससे छात्र सफलता की ओर अग्रसर हों। उन्होंने कहा कि बच्चों की शैक्षिक यात्रा में अभिभावकों की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है और विद्यालय प्रबंधन उत्कृष्ट शिक्षण वातावरण देने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।
प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने अपने संबोधन में कहा कि जब अभिभावक और शिक्षक मिलकर कार्य करते हैं, तो बच्चों की शिक्षा और अनुशासन दोनों सशक्त होते हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की संगोष्ठियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होती हैं।
इस अवसर पर अभिभावकों ने भी अपने सुझाव और विचार साझा किए तथा शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने ऐसी बैठकों को बच्चों की प्रगति के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
— संवाददाता: गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत जल एवं ऊर्जा संरक्षण पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबरेली, 1 जून 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर …

error: Content is protected !!