Breaking News

बिल्सी: बीएनएस की धारा 108 में वांछित चार अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

बिल्सी। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 108 से जुड़े चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली पुलिस ने मुकदमा संख्या 394/2024 में वांछित जफर, चमन, हसीन और शौएब, निवासी मोहल्ला संख्या चार को नगर पालिका के पीछे दबोचा। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर दर्ज मामले में आरोपी फरार थे। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!