Breaking News

एटीएम-यूपीआई सही कराने के नाम पर 2.87 लाख की ठगी, पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत

Spread the love

बिल्सी। एटीएम और यूपीआई सेवा सही कराने के नाम पर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम दिधौनी निवासी जुगेन्द्र पाल पुत्र श्री नत्थूलाल के बैंक खाते से आरोपियों ने 2 लाख 87 हजार 200 रुपये की रकम निकाल ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है।
पीड़ित के अनुसार उसका खाता नगर के बदायूं चौराहे पर स्थित एक बैंक शाखा में संचालित है। कुछ दिन पहले स्वयं को बैंक कर्मचारी बताने वाले व्यक्ति ने उससे संपर्क कर एटीएम और यूपीआई सेवा ठीक कराने की बात कही। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित से एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन, आधार कार्ड तथा मोबाइल का पासवर्ड ले लिया।
आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित की 1.50 लाख रुपये की एफडी तुड़वाकर उसे दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिया। पीड़ित ने बताया कि 8 फरवरी को यूपीआई सही होने का आश्वासन देकर आरोपी उसका मोबाइल अपने कब्जे में ले गए और करीब 10 से 15 मिनट तक मोबाइल से छेड़छाड़ करने के बाद मौके से चले गए।
जब पीड़ित ने 9 फरवरी को अपना बैंक खाता चेक किया तो खाते से कुल 2 लाख 87 हजार 200 रुपये निकाले जा चुके थे। पीड़ित का आरोप है कि बैंक खाते में अवैध रूप से छेड़छाड़ कर रकम हड़प ली गई है।
पीड़ित ने थाने पहुंचकर लिखित तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, किसानों और मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

Spread the loveबदायूं। मत्स्य विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाने के इच्छुक मत्स्य …

error: Content is protected !!