Breaking News

बिल्सी: महाशिवरात्रि, रमजान और होली के अवसर पर शांति समिति की बैठक आयोजित

Spread the love

बिल्सी में कोतवाली परिसर में बुधवार को आगामी महाशिवरात्रि, रमजान माह एवं होली के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लेकर त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का संकल्प लिया।
एसडीएम प्रेमपाल सिंह और सीओ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि सभी पर्व पारंपरिक उल्लास के साथ संपन्न हों, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की।
कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति माहौल खराब करने या खुराफात करने का प्रयास करेगा, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करने की हिदायत भी दी गई।
बैठक में दीपक चौहान, सुधीर सोमानी, गोपालदास स्वामी, सोनू सिंह, आदित्य माहेश्वरी, राजेश चंद्र जाजू, मौलाना असरारुल हक, लोकेश वार्ष्णेय, ललित गिरी, डॉ. हैदर अली, हनीफ अहमद और सुवीन माहेश्वरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मुख्यमंत्री योगी से डॉ॰ संजय निषाद नें की शिष्टाचार मुलाकात*

Spread the love* __________________________ *लखनऊ*। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के …

error: Content is protected !!