Breaking News

निलंबन के तुरंत बाद बड़ी कार्रवाई: फैजगंज बेहटा थाने को मिला नया प्रभारी

Spread the love


बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ ने त्वरित प्रशासनिक निर्णय लेते हुए निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा को थाना फैजगंज बेहटा का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि इसी थाने के पूर्व थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों को हाल ही में निलंबित किया गया था। घटना के बाद पुलिस महकमे में हलचल के बीच यह नई तैनाती की गई है।
नव नियुक्त प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा को थाने की कमान सौंप दी गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना और पारदर्शी कार्यशैली सुनिश्चित करना प्राथमिकता होगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!