Breaking News

भात भरने जा रहे परिवार की ट्रैक्टर-ट्राली भिड़ी, तीन की मौत, कई घायल

Spread the love

बदायूँ। वजीरगंज थाना क्षेत्र के उरेना गांव निवासी देवीदास अपने परिवार के साथ भांजी की शादी में भात भरने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली से टेहरा गांव जा रहे थे। गुरुवार की रात करीब 9 बजे उघेती थाना क्षेत्र के ईट भट्टा के पास सराय बरोलिया गांव के पास सामने से आ रही दूसरी ट्रैक्टर-ट्राली से उनकी गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली में सवार डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही बिसौली और उघेती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिसौली भेजा गया।
सीएचसी पर चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात हिर्देश कठेरिया सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस मामले की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उप जिलाधिकारी श्री साई आश्रित शाख मुरी और तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने पौधे लगाए।

Spread the loveबिसौली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तहसील परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। …

error: Content is protected !!