Breaking News

बिल्सी: दुर्गा नगर कॉलोनी में श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ

Spread the love

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या पांच, बाईपास रोड स्थित दुर्गा नगर कॉलोनी में नव निर्मित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में बृहस्पतिवार से पांच दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ।
कार्यक्रम के पहले दिन विधि-विधान से पूजा-पाठ और हवन संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महोत्सव के दौरान मंदिर में भगवान शिव परिवार, मां जगदंबा, राम दरबार, राधा-कृष्ण, हनुमान जी और शनिदेव सहित विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा कराई जाएगी।
समाजसेवी दीपक चौहान और जयप्रकाश ओझा ने बताया कि
14 फरवरी: मूर्तियों का भव्य नगर भ्रमण निकाला जाएगा।
15 फरवरी: प्रातः नौ बजे विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ प्राण-प्रतिष्ठा समारोह संपन्न होगा।
16 फरवरी: दोपहर 12 बजे से श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
इस आयोजन में नगर वासियों में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है, और स्थानीय लोग उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए तैयार हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लालकुआं-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 2 सितंबर से, बदायूं होकर चलेगी

Spread the loveबदायूं। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने लालकुआं-साबरमती-लालकुआं साप्ताहिक विशेष ट्रेन के …