Breaking News

बिल्सी: महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी

Spread the love

बिल्सी। नगर के महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं को शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत सुरक्षा और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम महाविद्यालय के गेट पर आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं को उनकी सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। छात्राओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति या उत्पीड़न की दशा में वे किस तरह मदद प्राप्त कर सकती हैं।
मुख्य बिंदु:
मिशन शक्ति केंद्र की ओर से महिला कांस्टेबल प्रियंशी तोमर और पूजा ने छात्राओं को महिला एवं बालिकाओं के अधिकारों के प्रति संवेदनशील रहने की जानकारी दी।
किसी भी प्रकार की परेशानी या उत्पीड़न होने पर छात्राएं 1090 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकती हैं।
यदि कोई अराजक तत्व या अन्य व्यक्ति परेशान करता है, तो तुरंत 112, 1090 या थाने के सीयूजी नंबर पर सूचना दें। सूचना मिलते ही पुलिस 10 मिनट के भीतर सहायता के लिए मौके पर पहुंच जाएगी।
छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और सतर्क रहने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए गए।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षित रखने के साथ-साथ उन्हें अपने अधिकारों की जानकारी प्रदान कर सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मुहीउद्दीनपुर की बेटी अनम अंसारी ने नीट परीक्षा में गाड़ा सफलता का झंडा, 98.95 प्रतिशत अंक किए हासिल

Spread the loveसहसवान। क्षेत्र के मुहीउद्दीनपुर की होनहार बेटी अनम अंसारी ने नीट 2026 की …

error: Content is protected !!