Breaking News

उझानी: पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि, बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री

Spread the love

गोविंद देवल, उझानी (बदायूं) से
उझानी। 14 फरवरी 2019 को पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में प्राथमिक विद्यालय नेहरू नगर क्षेत्र, उझानी (जनपद बदायूं) में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्कर्ष चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) द्वारा परिवहन विभाग बदायूं के सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम में परिवहन विभाग बदायूं में तैनात एआरटीओ हरिओम ने शहीद सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को ट्रस्ट की ओर से कॉपी, किताबें, पेंसिल, रबर, कटर सहित खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।
उपस्थित लोगों ने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। ऐसे आयोजन समाज में देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ बच्चों को प्रेरणा देने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया। इस मौके पर ट्रस्ट के पदाधिकारी, परिवहन विभाग के कर्मचारी, शिक्षकगण एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य शहीदों को सम्मान देना, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना तथा जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रेरित करना रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सम्राट जादूगर ने अपनी कला से विद्यार्थियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Spread the love पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान …

error: Content is protected !!