Breaking News

बिल्सी: एकादशी पर खाटू श्याम संकीर्तन में झूमे श्रद्धालु, श्याम भजनों से गूंजा नगर

Spread the love

गोविंद देवल, बिल्सी से
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या एक पटवा कॉलोनी स्थित श्याम भवन में शुक्रवार रात एकादशी पर्व के उपलक्ष्य में खाटू श्याम बाबा के संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा के भजनों पर जमकर झूमते हुए अपनी आस्था प्रकट की। पूरे क्षेत्र में देर रात तक भक्तिमय वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम से पूर्व बाबा का आकर्षक एवं भव्य श्रृंगार किया गया। भवन के सेवादार शिवम माहेश्वरी ने विधि-विधान से ज्योत प्रज्वलित कर संकीर्तन का शुभारंभ कराया। जैसे ही भजन-कीर्तन शुरू हुआ, श्याम प्रेमियों ने जयकारों के साथ भक्ति गीत गाकर माहौल को भाव-विभोर कर दिया।
संकीर्तन के दौरान “हारे के सहारे, श्याम हमारे” जैसे भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन रहे। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण भी किया गया।
इधर, नगर के रामलीला मंच तथा तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई स्थित खाटू श्याम बाबा मंदिर पर भी संकीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के स्टार्टअप लीगल लॉक जर्नल्स को यूपी सरकार देगी 7.50 लाख की मदद

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर इन्नोवेशन फाउंडेशन-टीएमआईएफ से संबद्ध लीगल …