Breaking News

सभी ड्राइविंग टेस्ट अब ऑटोमेटिक ट्रैक पर होंगे, अनियमितताओं पर रोक

Spread the love

बदायूं संवाददाता गोविंद देवल

बदायूं – सरकार एवं शासन की मंशा के अनुरूप सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से अब समस्त ड्राइविंग टेस्ट ऑटोमेटिक ट्रैक पर आयोजित किए जाएंगे। जनसामान्य को सूचित किया गया है कि ग्राम बदरपुर, बिल्सी रोड पर स्थापित मैसर्स दीपक इंटरप्राइजेज के प्रायोजन में चालान प्रशिक्षण केंद्र में जल्द ही यह व्यवस्था लागू होगी।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) हरिओम ने बताया कि पहले कार्यालय में मैनुअली ड्राइविंग टेस्ट लिया जाता था, जिसमें समय-समय पर अनियमितताओं की शिकायतें आती रहती थीं। ऑटोमेटिक ट्रैक पर टेस्ट लेने से केवल प्रशिक्षित और योग्य ड्राइवर ही पास होंगे, जिससे अनियमितताओं पर पूरी तरह रोक लगेगी।
उन्होंने कहा कि ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल का समस्त ढांचा तैयार है और ऑटोमेशन के लिए लगाए गए सेंसर का ट्रायल सफलतापूर्वक हो चुका है। टेस्ट प्रणाली को परिवहन विभाग की साइट से जोड़ने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और परिवहन आयुक्त के अप्रूवल का इंतजार है।
हरिओम ने आशा व्यक्त की कि एक सप्ताह के भीतर यह समस्त कार्य पूर्ण हो जाएंगे। इससे न केवल विभाग पर लगने वाले अनियमितताओं के आरोप समाप्त होंगे, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आने की संभावना बढ़ जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दो पक्षों के विवाद में छह आरोपी गिरफ्तार

Spread the loveजरीफनगर पुलिस ने लाठी-डंडे और बांका बरामद कर न्यायालय भेजा संवाददाता : गोविंद …

error: Content is protected !!