Breaking News

बिल्सी में वृद्धाश्रम में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर, 50 मरीजों को मौके पर चश्मा वितरित

Spread the love

बिल्सी। एनएसपीबी शहीद भगत सिंह नेत्र चिकित्सालय की ओर से तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया स्थित वृद्धाश्रम में नि:शुल्क विशाल नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं वृद्धजनों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई।
शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की दृष्टि जांच, ब्लड प्रेशर एवं शुगर परीक्षण के साथ नेत्र संबंधी परामर्श भी दिया। जांच के उपरांत 32 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि होने पर उन्हें ऑपरेशन के लिए बरेली स्थित अस्पताल रेफर किया गया। वहीं, 50 मरीजों को दृष्टिदोष पाए जाने पर मौके पर ही नि:शुल्क चश्मे वितरित किए गए।
चिकित्सकों ने बताया कि समय पर जांच और उपचार से नेत्र रोगों से बचाव संभव है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, आश्रम संचालक वेदव्यास शर्मा, उदयभान सिंह, आकाश देओल, डॉ. दिलीप सिंह, अनूप कुमार जैन, विनीत ठाकुर, पन्नालाल, शिव गौड़ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधवा पेंशनधारक महिलाएं प्राथमिकता से बनवाएं फैमिली आईडी, जल्द कार्यालय में करें जमा

Spread the loveबदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने जनपद की निराश्रित महिला पेंशन (विधवा …

error: Content is protected !!