Breaking News

बिल्सी नगर विद्युत उपकेंद्र में व्यापक अनुरक्षण अभियान, उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली सुनिश्चित

Spread the love

बिल्सी। नगर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर सोमवार को निगम के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर व्यापक अनुरक्षण अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व एसडीओ जयप्रकाश राजपूत ने किया।
अभियान के तहत केंद्र पर स्थापित सभी मशीनों और विद्युत उपकरणों की गहन जांच, साफ-सफाई और आवश्यक मरम्मत का कार्य किया गया। सुबह से ही तकनीकी कर्मचारियों की टीम ने विभिन्न फीडरों, पैनलों, ट्रांसफार्मरों और नियंत्रण कक्ष में लगे उपकरणों का निरीक्षण किया।
एसडीओ जयप्रकाश राजपूत ने बताया कि समय-समय पर अनुरक्षण कार्य कराए जाने से विद्युत आपूर्ति में बाधा की संभावना कम होती है और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिलती है। उन्होंने कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने बताया कि आगे भी नियमित अंतराल पर इसी प्रकार के अभियान चलाए जाएंगे, ताकि गर्मी के मौसम में बढ़ने वाले लोड के बीच बिजली व्यवस्था सुचारु बनी


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिसौली में नवागत इंस्पेक्टर ने कसी पुलिसिंग की कमान

Spread the loveअनुशासन पहली प्राथमिकता, अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश बिसौली। नवागत पुलिस …