Breaking News

12 दिन से लापता किशोर का शव सरसों के खेत में मिला

Spread the love

पोस्टमार्टम को भेजा गया शव, रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
संवाददाता: डॉ. राशिद अली खान, सहसवान (बदायूं)
सहसवान कोतवाली क्षेत्र में 12 दिन से लापता 15 वर्षीय किशोर का शव मंगलवार को गांव के पास स्थित सरसों के खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर बेला निवासी दयाराम के अनुसार उनका पुत्र गिरीश गांव में ही चक्की और दुकान चलाता था। 12 फरवरी की दोपहर करीब दो बजे वह दुकान से घर जाते समय लापता हो गया था। परिजनों ने आसपास के गांवों और रिश्तेदारियों में काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 16 फरवरी को पिता ने कोतवाली में शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी।
मंगलवार को गांव के समीप एक सरसों के खेत में किशोर का शव पड़ा मिला। शव काफी सड़ा-गला हुआ था। कपड़ों और सुरक्षित बचे अंगों के आधार पर परिजनों ने उसकी शिनाख्त गिरीश के रूप में की।
कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल किशोर की मौत को लेकर परिजन कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरकी के पास खेत में मिला अज्ञात युवक का शव

Spread the loveकादरचौक। थाना क्षेत्र के ग्राम सरकी के पास शनिवार सुबह सड़क किनारे खाली …