Breaking News

डूडा कराएगा निर्माण व स्ट्रीट लाइट कार्य, विधायक महेश चंद्र गुप्ता बोले— नहीं रहने देंगे जर्जर सड़क

Spread the love

शहर की छह सड़कों के निर्माण को एक करोड़ स्वीकृत

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं
बदायूं शहर में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ा है। शहर भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों से शासन ने छह सड़कों के निर्माण एवं स्ट्रीट लाइट व्यवस्था के लिए एक करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। निर्माण कार्य जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा कराया जाएगा।
इससे पूर्व भी विधायक की पहल पर शहर की विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई थी। विधायक ने कुछ अन्य जर्जर सड़कों के निर्माण के लिए भी प्रस्ताव शासन को भेजे हैं।
विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि स्वीकृत धनराशि से मोहल्ला महाराज नगर में डॉ. सीमा सरन हॉस्पिटल के बराबर वाली गली, वार्ड-3 में डीएम आवास के पीछे श्याम बाबू के घर से राधाकृष्ण गुप्ता एवं राजीव गुप्ता के घर तक इंटरलॉकिंग, नेकपुर की गली नंबर 1 व 2 में राकेश के प्लांट से मोर सिंह के मकान तक इंटरलॉकिंग तथा न्यू कृष्ण नगर (वार्ड-3) में रजत के मकान से अनिल कुमार के मकान तक इंटरलॉकिंग कार्य कराया जाएगा।
इसके अतिरिक्त जेल तिराहा कचहरी से गौरी शंकर मंदिर तक तथा लालपुर चौराहे से पथिक चौक तक स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य भी प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि डूडा को शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विधायक ने कहा कि शहर क्षेत्र में कोई भी सड़क ऐसी नहीं रहने दी जाएगी जिस पर लोगों को ठोकर खानी पड़े। सड़कों और प्रकाश व्यवस्था के बेहतर होने से शहरवासियों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।
वर्जन
“क्षेत्र में लगातार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। डबल इंजन की सरकार क्षेत्र के विकास के लिए भरपूर बजट दे रही है। जो भी सड़क जर्जर है, उसके निर्माण के लिए प्रस्ताव भेज दिए गए हैं और जल्द धनराशि स्वीकृत कराई जाएगी।”
— महेश चंद्र गुप्ता, शहर भाजपा विधायक, बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Spread the loveसास और बच्ची गंभीर घायल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा संवाददाता : …

error: Content is protected !!