Breaking News

टूटी सड़क व जर्जर नालियों को लेकर वार्ड पांच के लोगों का प्रदर्शन

Spread the love

बिल्सी | संवाददाता गोविंद देवल

नगर के मोहल्ला संख्या आठ एवं नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या पांच के लोगों ने बुधवार को टूटी सड़कों और जर्जर नालियों की समस्या को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि वार्ड संख्या पांच, जो नगर पालिका परिषद की सीमा में आता है, वहां कई महीनों से सड़कें टूटी पड़ी हैं और नालियों का निर्माण अधूरा है। इस संबंध में सभासद से लेकर पालिका कर्मचारियों और अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। लोगों ने बताया कि नालियों का गंदा पानी गलियों में बह रहा है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों के सामने जलभराव होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और डेंगू, मलेरिया व बुखार जैसी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।
इस संबंध में चेयरमैन प्रतिनिधि ओमप्रकाश सागर ने बताया कि वार्ड में कुल चार गलियां हैं, जिनमें से तीन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष एक गली का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करा दिया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान मोहल्ले के अनेक महिला-पुरुष मौजूद रहे और प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत जल एवं ऊर्जा संरक्षण पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबरेली, 1 जून 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर …

error: Content is protected !!