Breaking News

हमारा आंगन हमारे बच्चे’ कार्यक्रम में निपुण बच्चों ने दी प्रस्तुति

Spread the love

बिल्सी | संवाददाता गोविंद देवल

विकास खंड अंबियापुर में बुधवार को ‘हमारा आंगन हमारे बच्चे’ कार्यक्रम का ब्लॉक स्तरीय आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम समग्र शिक्षा अभियान, निपुण भारत मिशन तथा बाल वाटिका के अंतर्गत आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य तीन से छह वर्ष तक के बच्चों की बुनियादी शिक्षा को सुदृढ़ करना और आंगनबाड़ी केंद्रों व प्राथमिक विद्यालयों के बीच समन्वय बढ़ाना रहा।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रेखा भारती ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं विकसित भारत 2047 के संकल्प पर प्रकाश डालते हुए बाल वाटिकाओं की महत्ता बताई।
आरपी अमित कुमार गुप्ता ने निपुण भारत मिशन से संबंधित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी, जबकि बृजभान सिंह ने आदर्श बाल वाटिका की अवधारणा को समझाया। कार्यक्रम में 55 निपुण बच्चों ने सांस्कृतिक व शैक्षिक प्रस्तुतियां देकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाध्यापकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी गौतम प्रकाश, मुकुल राठौर, बीना वार्ष्णेय, सीडीपीओ राखी गुप्ता, आशीष वर्मा, दिनेश बाबू, रमन सिंह सहित अनेक शिक्षक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, वैश्य समाज ने दिया एकता का संदेश

Spread the loveउझानी। राष्ट्रीय वैश्य एकता दल (RVED) एवं समस्त वैश्य परिवार के सहयोग से …