Breaking News

थाना सिविल लाइन में नवनिर्मित मिशन शक्ति केंद्र का उद्घाटन

Spread the love

बदायूं | संवाददाता गोविंद देवल

महिलाओं को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से थाना सिविल लाइन परिसर में नवनिर्मित मिशन शक्ति केंद्र का बुधवार को उद्घाटन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी बिसौली संजीव कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी रामराजा यादव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मिशन शक्ति केंद्र महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। यहां महिलाओं की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा और उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्र के माध्यम से महिलाओं को कानूनी जानकारी, परामर्श और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि इस केंद्र के संचालन से महिलाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी और वे बिना किसी भय के अपनी समस्याएं रख सकेंगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा के अभ्यार्थियों की सुविधा

Spread the loveबरेली 7 जून, 2026ः पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश …

error: Content is protected !!