Breaking News

बरसाना में लट्ठमार होली की धूम, हुरियारिनों ने बरसाईं लाठियां

Spread the love

रंग, गुलाल और लोकगीतों के बीच दिखी अनोखी परंपरा, हजारों श्रद्धालु बने साक्षी
संवाददाता : गोविन्द देवल
मथुरा। जनपद के बरसाना में विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली परंपरागत उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। नंदगांव से आए हुरियारों पर बरसाना की हुरियारिनों ने परंपरा के अनुसार लाठियां बरसाईं, जबकि हुरियारे ढाल से अपना बचाव करते नजर आए।
राधारानी स्वरूप गोपियों और कृष्ण स्वरूप हुरियारों के बीच हंसी-ठिठोली, अबीर-गुलाल और ब्रज के पारंपरिक लोकगीतों ने पूरे वातावरण को रंगमय कर दिया। रंगीली गली में गीत-गालियों और नृत्य के बीच खेली गई लट्ठमार होली का दृश्य देखने लायक रहा।
परंपरा के अनुसार नंदगांव के हुरियारे पहले पीली पोखर पहुंचे, जहां उनका स्वागत ठंडाई और भांग से किया गया। इसके बाद विधिवत ढंग से लट्ठमार होली की शुरुआत हुई। देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु और पर्यटक इस अनोखे उत्सव को देखने पहुंचे।
सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। जिलाधिकारी चन्द्रप्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार की निगरानी में पुलिस बल तैनात रहा। सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन और वॉच टावर के जरिए चप्पे-चप्पे पर नजर रखी गई।
प्रशासन की मुस्तैदी के चलते लट्ठमार होली का पर्व शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

छेड़छाड़ के दोषी को पांच वर्ष का कठोर कारावास

Spread the loveबदायूं। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत बदायूं पुलिस की प्रभावी पैरवी के बाद …