Breaking News

बिल्सी: साप्ताहिक बाजार में उचक्कागिरी, महिला का पर्स हुआ पार

Spread the love

संवाददाता: (बदायूँ)
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव दिधौनी निवासी ममता पत्नी रामप्रकाश के साथ तहसील रोड स्थित साप्ताहिक बृहस्पतिवार बाजार में उचक्कागिरी की घटना सामने आई। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह दोपहर करीब दो बजे अपने गांव से बाजार खरीदारी के लिए आई थीं।
ममता ने कहा कि खरीदारी के दौरान किसी अज्ञात उचक्के ने उनका पर्स पार कर दिया। पर्स में करीब दो हजार रुपये नकद, कानों के सोने के कुंडल और अन्य जरूरी सामान था। घटना का पता चलने पर उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन पर्स का कोई सुराग नहीं मिला।
पीड़िता ने अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और चोरी गया सामान बरामद करने की अपील की है। इस घटना से बाजार में व्यापारी और ग्राहक भी चिंतित हैं। कोतवाली पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस चल रही मीट की दुकानें कराईं बंद

Spread the loveचन्दौसी (संभल)। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल ने आज …

error: Content is protected !!