Breaking News

राष्ट्रीय योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना में सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज के दो छात्रों का चयन

Spread the love


बिसौली (संवाददाता गोविंद देवल)।
क्षेत्र के सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया के छात्र प्रशांत दिवाकर व सोनू सागर का राष्ट्रीय योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना में चयन हुआ है। चयनित छात्रों को अब 12 हजार रुपये प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति के रूप में मिलेंगे।
कॉलेज के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने बताया कि ग्रामीण परिवेश, सीमित संसाधनों और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद इन छात्रों ने अपनी मेहनत से एक मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने नियमित कक्षाओं के साथ-साथ अतिरिक्त अभ्यास सत्रों में भी सक्रिय रूप से भाग लिया।
सुबह-शाम की विशेष तैयारी, मॉडल पेपर का अभ्यास और शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन से इस सफलता की मजबूत नींव रखी गई। उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से इस विद्यालय के छात्रों का प्रतिवर्ष चयन हो रहा है।
छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक अमित पाठक ने चयनित छात्रों और शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आश्रम के दिव्यांग बच्चों के लिए एक वाशिंग मशीन भेंट की।

Spread the loveबिसौली। जायन्ट्स ग्रुप बिसौली सिटी द्वारा मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र …

error: Content is protected !!